Rogi Rogi Na Raha Lyrics

Share

रोगी रोगी न रहा Lyrics song

रोगी रोगी ना रहा, पापी पापी ना रहा
जब वो आया तेरे पास, रोगी रोगी ना रहा……

1. उस लाल समुद्र को, दो भाग था किया
मैं भी आता हूं तेरे पास, रोगी रोगी ना रहा……

2. कोड़ी-कोड़ी ना रहा, पापी पापी ना रहा
जब वो आया तेरे पास, मैं भी आता हूं तेरे पास……

3. साफ होने के लिए, पाक होने के लिए
मैं भी आता हूं तेरे पास, रोगी रोगी ना रहा…..

4. शिफ़ा पाने के लिए, माफ़ होने के लिए
मैं भी आता हूं तेरे पास,
चंगा होने के लिए साफ़ होने के लिए
मैं भी आता हूं तेरे पास, रोगी रोगी ना रहा…..

5. मसह पाने के लिए, एलिय्याह की तरह
मसह पाने के लिए, एलिशा की तरह
साफ़ होने के लिए, दाऊद की तरह
बुद्धि पाने के लिए, सुलैमान की तरह
मैं भी आता हूं तेरे पास, रोगी रोगी ना रहा…..

6. मूसा की तरह, तेरी हजूरी में प्रभु
मैं भी आता हूं तेरे पास
माफ़ी लेने के लिए, आशीष लेने के लिए
मैं भी आता हूं…..

7. अब्राहम की तरह, सिद्ध होने के लिए
साफ होने के लिए, मैं भी आता हूं तेरे पास
पूरी मैं कर सकूं, येशु तेरी मर्जी को
मैं भी आता हूं तेरे पास…..

8. अनुग्रह पाने के लिए, दया लेने के लिए
मैं भी आता हूं तेरे पास
जीवन तुझको में देता हूं, जीवन तुझको मैं देता हूं
मैं भी आता हूं तेरे पास…..

9. उस भीड़ की तरह, व्याकुल मन से,
उस भीड़ की तरह, बुझे हुए मन से,
उस भीड़ की तरह, अपने दुखी मन से
उस भीड़ की तरह, अपने दीन मन से
मैं भी आता हूं तेरे पास…..

10. जीवन की रोटी तू, जीवन का जल है तू,
मैं भी आता हूं तेरे पास,
रोटी लेने के लिए, ताकि भूखा ना रहूं
पानी लेने के लिए, ताकि प्यासा ना रहूं
मैं भी आता हूं तेरे पास…..

11. एलिय्याह की तरह, एलिशा की तरह
दाऊद की तरह, अय्यूब की तरह
धन्यवाद देते हुए हर बात के लिए
अपने दुखी मन से,
मैं भी आता हूं तेरे पास…..

12. अय्यूब की तरह, पौलुस की तरह
मैं भी आता हूं तेरे पास
तेरी दया है महान, तू सर्वशक्तिमान
मैं भी आता हूं तेरे पास…..

Rogi Rogi Na Raha Lyrics in hindi

Leave a Comment