महिमा तेरी गाएं हम Lyrics song
महिमा तेरी गाएं हम, ऐ आसमानी खुदा
तेरी रूह से भरकर गाएंगे, कर रूह से हमें मामूर खुदा
महिमा तेरी गाए….
1. तू जिसके लिए भी बोले, वो पल में शिफा को पाए
तू छू लेता है जिसको,
वो ज़िन्दगी नई पा जाए
तू अपने मसा के ज़ोर से,
दे सबके बन्धन तोड़ खुदा
महिमा तेरी गाए…
2. जब तेरी सना होती हैं, बंद रास्ते खुल जाते हैं
तेरे पावन खून से यीशु,
सब पाप भी धुल जाते हैं
तू अपने रूह की आग से,
दे बन्द जुबानें खोल खुदा
महिमा तेरी गाए….
