बादशाहों का बादशाह Lyrics song
Baadshahon ka Baadshah Lyrics
बादशाहों का बादशाह, मेरा येशु मसीह
वो ही हक और ज़िन्दगी हैं, रास्ता है वहीं
बादशाहों का बादशाह…….
1. दे के मोल खरीदा उस ने, हमको खून इलाही से
जकड़े हुओं को छीन ले आया, हमको इब्ने खुदाई में
पाक किया है अपने लहू से, ज़िन्दगी हैं वही
बादशाहों का बादशाह…….
2. थामे रहना वचन को उसके, पाएंगे उस से फतह
कामिल बनोगे तुम आनंद समझो, आए परीक्षा हज़ार
खोया है जो भी मुहईया करेगा, वो यहोवा यरी
बादशाहों का बादशाह…….
3. है मुबारक नाम येशु का, मोजज़े भी जलाली है
भरने की कुदरत रखता येशु, मश्कें जो भी खाली हैं
करता मनोरथ पूरे सभी वो, आस जो उस पे धरी
बादशाहों का बादशाह…….
