Main to apne gharane ke saath lyrics song

Share

Main to apne gharane ke saath | मैं तो अपने घराने के साथ | New Worship Song | Ankur Narula Ministry

मैं तो अपने घराने के साथ 
यहोवा की सेवा करूंगा – 2 
ज़माने का कोई भी खौंफ नहीं
 मैं तो अपने खुदा से डरूंगा ……

1. तूफ़ानो में भी हैं साथ मेरे 
मैदानों में भी हैं साथ मेरे – 2
कभी भी अकेला ना छोड़े मुझे – 2
वो चलता हमेशा है साथ मेरे – 2
मेरे सर पर मसीहा का हाथ 
मैं यहोवा की सेवा करूंगा – 2

2. तेरी हजूरी में बैठा रहूं 
पवित्र पवित्र तू कहता रहूं -2
ये जां से भी ज्यादा समां कीमती 
तेरे पास येसु मैं बैठा रहूं -2
वो हर पल हैं मेरे जो साथ 
यहोवा की सेवा करूंगा -2

3. तू अल्फा ओमेगा, हैं अंत हैं आदि, 
ले मुझको तू बाहों में, बाप अनादि -2 
मैं तो उसकी ही जोहूगां बाट (रास्ता), 
यहोवा की सेवा करूंगा 
ज़माने का कोई भी….

4. ना आंधी समंदर ना लहरों के आगे
हां झुकता नहीं सर ये गैरों के आगे -2 
सदा उसकी सुनूंगा मैं बात 
यहोवा की सेवा करूंगा 
ज़माने का कोई भी….

Main to apne gharane ke saath lyrics song

Main to apne gharane ke saath | मैं तो अपने घराने के साथ | New Worship Song | Ankur Narula Ministry

Leave a Comment