आंख खुली या बंद येशु सामने हो | Lyrics song
आँख खुली या बंद येसु सामने हो
येसु सर-बुलंद येशु सामने हो
आँख खुली या बंद……
1. प्यार हो गहरा गहरा सागर से गहरा
होठों पर हो पहरा येसु का पहरा
येसु फतहमन्द, येसु सामने हो
येसु सर-बुलंद ……..
2. रिमझिम रिमझिम रहमत की बरसातें हों
मीठी मीठी येसु जी से बातें हों
येसु अर्जमन्द (महान) येसु सामने हो येसु सर-बुलंद ….
3. खुशखबरी येसु की यूं फैलाएं हम
अपनी अपनी आप सलीब उठाएं हम
येसु दिल पसन्द, येसु सामने हो येसु सर-बुलंद ….