तुम करते जाओ आराधना Lyrics song
तुम करते जाओ आराधना मेरे येशु मसीह की आराधना
यीशु आने वाला है साथ ले जाने वाला है
तुम करते जाओ……
1. उसकी हजूरी में आओ झूमो नाचो गाओ
उसके नाम की महिमा मिलकर करते जाओ
मेरी सुबहो मेरी शाम होती येशु मसीह के नाम
तुम करते जाओ……
2. स्वर्ग का रास्ता जो खोला हमारे लिए
नाचेंगे हम गायेंगे यीशु मसीह के लिए
जैसे दाऊद नाचा था ऐसे हम भी नाचेंगे
तुम करते जाओ……
3. याद करो वो दिन सब यीशु जो मर के जिया था
स्वर्ग जाने से पहले वादा जो उसने किया था
जब मैं फिर से आऊंगा साथ लेकर जाऊंगा
तुम करते जाओ……
