Tu Kaabil Hai Lyrics

Tu Kaabil Hai Lyrics
Share

तू काबिल है Lyrics song

Tu Kaabil Hai Lyrics

मेरे हालातों को जानता तू ही
मेरी बातों को समझता तू ही
जो नजर ना आए तू देखे वही
मेरे हर एक अच्छाई का कारण तू ही
बदल सकता है हालात तू ही

नामुमकिन को करे मुमकिन तू ही
जब मैं टूटूं जब हार जाऊं
मेरी उम्मीद का आधार तू ही
जब रास्ते हो बंद, जब दिल घबराए
तेरी मौजूदगी मुझे थाम जाए

तू काबिल है, तू काबिल है
यीशु सिर्फ तू काबिल है
सारे हाल बनाने में, यीशु सिर्फ तू काबिल है

जीवन मेरा तुझको समर्पण
सांसों में भी तेरा ही नाम
जैसा तू चाहे वैसा चला
तू ही मेरा हर एक मुकाम

सौंप दिया है प्यारे खुदा
हाथों में तेरे ये दिल मेरा
जो तू कहे वही होगा
तेरी इच्छा में है मेरा भला
मेरी कमजोरी में तू सामर्थ है
तेरे वचनों में मेरी राहत है

हर नाम से ऊंचा तेरा नाम
हर दिल में गूंजे तेरा कलाम
आसमां गाए, धरती कहे
यीशु तू ही है महान

हर मौसम में, हर एक पल
तेरा प्यार रहे अटल
जो तू ठहराए वही स्थिर
तेरे हाथों में मेरा कल

तू काबिल है, तू काबिल है
यीशु सिर्फ तू काबिल है
मेरे जीवन को थामने में, यीशु सिर्फ तू काबिल है
हालेलुया, हालेलुया…

Tu Kaabil Hai Lyrics in hindi

Credits: All lyrics are property of their respective owners. Provided for devotional purposes only. Contact Us for removals.
Scroll to Top