आराधना-आराधना करते हैं हम तेरी आराधना Lyrics song
आराधना- आराधना करते हैं हम तेरी आराधना है
तेरी ऊंची है शान ए मेरे बादशाह ऊंचा है तेरा जलाल
आराधना आराधना….
1. तेरा फज़ल ए खुदा काफी है मेरे लिए
इस दिल में बसता है तू गाऊं मैं तेरे लिए
येशु तुने मुझे जो शिफा बख्श दी प्यार तेरा है महान
आराधना – आराधना…..
2. आराधना में तेरी छुटकारा मिलता प्रभु
आराधना में खुले बन्द रास्ते सब प्रभु
रूह के जोर के साथ गाए तेरी सना तू है पवित्र खुदा
आराधना – आराधना…..
