जलाल है तू जलाल है Lyrics song
जलाल है, जलाल है… जलाल है तू जलाल है
नबियों में तू सबसे बढ़कर
कुदरत तेरी कमाल है
जलाल है….
1. हवा पानी तेरा हुकम है माने
तूफां भी सुनकर है थामे
नाम तेरा है अज़मत वाला
जलवा तेरा बेमिसाल है
जलाल है…..
2. लंगड़ों को भी तू ही चलाए
मुर्दों को भी तू ही जिलाए
नाम तेरा है कुदरत वाला
प्यार तेरा लाजवाब है
जलाल है….
3. वीरान ज़िंदगी आबाद तू करता
जकड़े शैतान के आज़ाद तू करता
नाम तेरा है जुरत वाला
शिफा से करता निहाल है
जलाल है….
